राजस्थान अपना खाता e Dharti |ऑनलाइन जमाबंदी नकल और खसरा मैप, भू नक्शा
अब आप लोगों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि राजस्थान सरकार ने “अपना खाता” (Apna Khata) नाम से एक नई वेबसाइट शुरू कर दी है | इसे इ भूमि (e-bhumi) portal के नाम से भी जाना जाता है | इस वेबसाइट के माध्यम से अब आप राजस्थान में किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन ही ले सकते हैं | जरुरी सुविधाएं जैसे खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल और गिरधावरी रिपोर्ट बड़ी ही आसानी से घर बैठे ले सकते हैं |राजस्थान अपना खाता | Apna Khata Rajasthan
अपना खाता वेबसाइट के द्वारा लोगों को अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगी तथा पटवारखाने में नहीं जाना होगा |इसके द्वारा लोग अब ऑनलाइन ही सारा काम कर सकेंगे|राजस्थान अपना खाता वेबसाइट में लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा रिकॉर्ड देख सकते हैं |इस लेख में आपको बताएँगे के कैसे आप राजस्थान में जमीन सम्बंधित ऑनलाइन सुविधाओं का नाम अपना खाता पोर्टल से ले सकते हैं |
राजस्थान अपना खाता (E Dharti Portal Rajasthan) के लाभ
- राजस्थान अपना खाता से भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन देखा जा सकेगा |
- राजस्थान अपना खाता से लोग अपना खाता नंबर डालकर भूमि का सारा विवरण (जमाबंदी नकल, खसरा नक्शा, खतौनी, गिरदावरी रिपोर्ट ) ले सकेंगे |
- राजस्थान अपना खाता से समय की बचत होगी
- प्रदेश के हर जिले के लोग इस सुविधा का लाभ कहीं से भी ले सकते हैं
राजस्थान अपना खाता | जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें
- दोस्तों सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता ऑनलाइन करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करना होगा|
- सबसे पहले “जिला चुनें” लिंक पर क्लिक करके अपने जिले का चुनाव करें या फिर दिए गए नक़्शे में अपने जिले के नाम पर क्लिक करिये
अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको तहसील का चुनाव करने के लिए कहा जाएगा
अब नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा
अब आवेदक की जानकारी सेक्शन में जाकर मांगी गई सारी जानकारी सही से भर दीजिये
- नीचे “नकल जारी करने के लिए विकल्प सेक्शन” में जाकर विकल्प चुनें | यहाँ आपको बताना होगा के आप जमाबंदी नकल प्राप्त करने के लिए जरुरी जानकारी क्या देना चाहते हैं| आप खता संख्या देना चाहते हैं, खसरा संख्या देना चाहते हैं , नाम से जानकारी लेना चाहते हैं या फिर USN/GRN से
- जो भी विकल्प आप चुनेंगे उसके ऑप्शन आपको दाई तरफ दिखेंगे | ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं के अभी खाता विकल्प चयनित है तो उसके हिसाब से ऑप्शन जैसे खाता संख्या आदि दिख रहे हैं
सारी जानकारी सही से भर देने के बाद आप जमाबंदी नकल ऑनलाइन स्क्रीन पर भी देख पाएंगे और पीडीऍफ़ डाउनलोड भी कर सकते हैं| यह कुछ ऐसा दिखता है :
- फिर नक़ल सूचनार्थ पर क्लिक करके अपनी नक़ल निकाले
राजस्थान भू नक्शा | खसरा मैप ऑनलाइन डाउनलोड
आईये अब जानते हैं के राजस्थान में खसरा मैप, भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें | आपको बता दें के भू नक्शा आप अपना खाता पोर्टल पर नहीं देख सकते | देखने के लिए नीचे दी गई जानकारी सही से पढ़ें :
- सबसे पहले राजस्थान भू नक्शा पोर्टल (bhunaksha.raj.nic.in/bhunaksha) पर जाएँ
- मांगी गई सारी जानकारी सही से भरिये |
- अंत में अपने खसरे नंबर पर क्लिक करके नक्शा आप ऑनलाइन ही देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं.
- डाउनलोड करने के लिए प्रिंट पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फाइल सेव कर के रख लीजिये
thank you
ReplyDelete